ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

पति बना काल मामूली विवाद पर पत्नी को उतारा मौत के घाट।

धार जिले में मामूली विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया। और रिश्तेदारों को गुमराह करता रहा, लेकिन पुलिस ने चार दिन के अंदर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला धार जिले के निसरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम डेहर का है। 17 अप्रैल को राधु सिंह का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि राधु ने अपनी ही पत्नी दया बाई उम्र 35 साल की हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के लिए आरोपी ने घर के पीछे ही शव को जला दिया। जब लोगों ने पूछा तो कहा कि सांप परेशान करता है। इसलिए लकड़ियों में आग लगाया हूं। वहीं, मृत महिला का भाई जब पूछने के लिए आया तो उसे नर्मदा की परिक्रमा पर पत्नी के जाने की जानकारी दी, लेकिन महिला के भाई को आशंका हुई तो वह पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद शुक्रवार पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राधु से सख्ती से पूछताछ की। जिसमें उसने पत्नी की हत्या कर आग के हवाले करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने मृतका की हड्डियों को बरामद कर जांच के लिए लैब में भेजा है। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button