ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह बोले भाजपा की गुलामी करने वाले अफसर इंतजार करें, 6 महीने बाद सिखाएंगे, कैसे की जाती है नौकरी।

सबलगढ़ मुरैना। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने अफसरों को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी भारतीय जनता पार्टी का गुलाम बनकर नियम और कानून के विपरीत आम जनता पर जुल्म ढा रहे हैं और भ्रष्टाचार कर रहे हैं, 6 महीना इंतजार करें। कांग्रेस की सरकार बनेगी, तब ऐसे अधिकारियों को चुन-चुन कर सिखाया जाएगा कि कैसे नौकरी की जाती है। दरअसल, कमलनाथ ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतर दिया है। क्षेत्र की जिम्मेदारी मिलने के बाद वरिष्ठ नेता वहां जाकर कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से लगातार मिल रहे हैं और उनके साथ चर्चा कर चुनावी रणनीति तैयार कर रहे हैं। शुक्रवार को मुरैना के सबलगढ़ में आयोजित जन जागरण अभियान में शिरकत करने आए नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने बड़ा बयान दिया। जो चर्चा का विषय बन गया है। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि अधिकारी बीजेपी की गुलामी कर रहे हैं। कुछ अधिकारियों ने अपना ईमान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के चरणो में गिरवी रख दिया है। प्रजातंत्र का गला घोटने वाले अधिकारी 6 महीने इंतजार करें, जो अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बनकर नियम और कानून के विपरीत आम जनता पर जुल्म ढा रहे हैं.. मनमाने तरीके से निर्णय ले रहे हैं.. और भ्रष्टाचार कर रहे हैं.. जब 6 महीने बाद कांग्रेस की सरकार बनेगी तब ऐसे अधिकारियों को चुन-चुन कर सिखाया जाएगा कि कैसे नौकरी की जाती है। कूनो के चीतों को मिली नई पहचान: अब भारतीय नामों से पुकारे जाएंगे, केंद्रीय वन मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button