ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

महिला को जलाकर मार डालने का प्रयास, भाइयों ने इलाज को अस्पताल में कराया भर्ती।

बाह। रात खेड़ा राठौर के खेतलीपुरा गांव में प्रेमवती (33) को जलाकर मार डालने का प्रयास किया गया। चिंताजनक हालत में सैफई पीजीआई में भर्ती कराई गई महिला के भाई राजवीर ने ससुरालियों पर पेट्रोल छिडक कर आग लगाने का आरोप लगाया है। खेतलीपुरा में प्रेमवती पत्नी सतीश कुमार अपने बेटे, बेटी और परिवार के साथ रह रही हैं। बुधवार की रात पति पत्नी में झगडा हुआ था। ब्रहस्पतिवार की सुबह खेतलीपुरा पहुंचे भाई राजवीर ने पुलिस को बताया कि पिटाई का विरोध करने पर ससुराल वालों ने शरीर पर पेट्रोल छिडक कर जिंदाजलाने का प्रयास किया है। जिससे प्रेमवती चेहरे समेत 70 फीसदी झुलस गई है। रिश्तेदारों के जरिए घटना की जानकारी पर वह गांव पहुंचे थे। आरोप है कि घटना की न तो जानकारी दी और ना ही पुष्टि के लिए किए गए कॉल को रिसीव किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जांच और कार्यवाही का भरोसा दिलाया। झुलसी प्रेमवती को एंबुलेंस से भाई सीएचसी पर ले पहुंचे। जहां से सैफई पीजीआई भेज‌ दिया। एसओ खेड़ा राठौर रोहिताश सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button