ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

द‍िल्‍ली एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ान के टायलेट से म‍िला 75 लाख की तीन सोने की छड़ें, जांच जारी

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान के शौचालय से करीब 75 लाख रुपये मूल्य की सोने की तीन छड़ें बरामद हुई हैं। सीमा शुल्क अधिकारी ने बताया क‍ि सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत पैकिंग सामग्री के साथ सोने को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

इनपुट के आधार पर ली गई थी तलाशी  

सीमा शुल्क अधिकारियों ने बुधवार को बताया, “आईजीआई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा प्राप्त क‍िए गए इनपुट के आधार पर 17 अप्रैल को नई दिल्ली में आईजीआई के टर्मिनल 3 पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए उपयोग किए जाने वाले एक विमान की तलाशी ली गई।

1400 ग्राम था सोने का वजन 

इस दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों ने दो वस्तुओं को उड़ान के स्टारबोर्ड की तरफ के शौचालय के ऊपरी हिस्से के पैनल पर चिपकने वाली टेप से चिपका हुआ पाया।” एक वरिष्ठ सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा, “हटाने और खोलने पर, एक आयताकार सोने की पट्टी और दो असमान आकार की सोने की छड़ें बरामद हुईं, जिनका वजन 1400 ग्राम था।”

 

Related Articles

Back to top button