ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

“द भोपाल विजन स्टेटमेंट” विरासतों के संरक्षण को नई दिशा देगा: मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से यूनेस्को के संस्कृति अनुभाग की प्रमुख जुन्ही हॉन, श्रीलंका के धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों के सचिव सोमरत्ना विद्ना पथिराना, प्रोफेसर गामिनी रणसिंघे सहित भोपाल में हुई यूनेस्को सब रीजनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए यूनेस्को के प्रतिनिधि-मंडल ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व में भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान को हॉन ने “द नेक्स्ट 50 वेज़ फॉरवर्ल्ड फॉर साउथ एशिया वर्ल्ड हेरिटेज” और “द भोपाल विजन स्टेटमेंट” की प्रति भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रतिनिधि-मंडल के सदस्यों का पुष्प-गुच्छ से स्वागत कर साँची स्तूप की प्रतिकृति और चंदेरी का अंगवस्त्रम भेंट किये।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यूनेस्को सब रीजनल कॉन्फ्रेंस का भोपाल में आयोजन प्रदेश के लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है। राज्य सरकार ने अतिथि देवो भव की परम्परा अनुसार ही कॉन्फ्रेंस में आये अतिथियों का स्वागत सत्कार किया है। कॉन्फ्रेंस के निष्कर्षों से देश-दुनिया को विरासतों के संरक्षण के लिए नए विचार और आयाम मिले हैं। “द भोपाल विजन स्टेटमेंट” विरासतों के संरक्षण को नई दिशा देगा। सांस्कृतिक आदान-प्रदान की दृष्टि से भी कॉन्फ्रेंस उपयोगी सिद्ध हुई। हॉन ने मुख्यमंत्री चौहान का कॉन्फ्रेंस के सफल आयोजन के लिए आभार माना।

Related Articles

Back to top button