ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

ता‎लिबान ने दी पाक को धमकी, हमसे लड़ना बंद करो वरना प‎रिणाम भुगतो

काबुल । पा‎किस्तान की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था और ‎बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था अब ‎किसी से नहीं ‎छिपी है। यही वजह है ‎कि ता‎लिबान ने भी पाक को हिदायत दे ही है। गौरतलब है ‎कि 12 साल पहले अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि अपने घर के पीछे पड़ोसियों के लिए सांप मत पालो। एक दिन ये सांप तुम्हें ही डसेगा। लेकिन तब पाकिस्तान को आंतक फैलाना था। अब पाकिस्तान के साथ यही हो रहा है कि उसका पाला हुआ सांप उसे ही डस रहा है। उस सांप का नाम है तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी जो इन दिनों पाकिस्तान के लिए सिर दर्द बना हुआ है। पाकिस्तान वैसे तो आतंकियों का सबसे महफूज पनाहगाह है, इस बात से तो पूरी दुनिया वाकिफ है। हाल ही में आतंकी संगठन टीटीपी ने एक वीडियो जारी किया है और इसके जरिए पाकिस्तान को चेतावनी भी दे डाली है। पाकिस्तानी तालिबान ने बिगड़ती सुरक्षा और आर्थिक स्थिति के बीच आतंकवादी समूह से लड़ना जारी रखने पर देश की पुलिस को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।
एक वीडियो संदेश में टीटीपी ने पुलिस से आतंकवाद के खिलाफ युद्ध बंद करने और पुलिस बल प्रयोग को छोड़ने की मांग की है। पाक पुलिस को भेजे वीडियो संदेश में टीटीपी ने पुलिसकर्मी से युद्ध से दूर रहने को कहा है। गौरतलब है कि इन दिनों पाकिस्तान के दो राज्यों खैबर पख्तूनवा और बलूचिस्तान दोनों ही जगहों पर विद्रोह भड़का हुआ है। बलूचिस्तान आजादी मांग रहा है तो केपीके यानी खैबर के पश्तून पाकिस्तान पर ही कब्जा चाहते हैं। यहां पंद्रह साल पहले पाकिस्तानी सुरक्षा प्रतिष्ठान ने अच्छे और बुरे तालिबान की संज्ञा दुनिया के सामने रखी थी। अच्छे तालिबान मतलब सुन्नी चरमपंथी समूह में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा सहित क्षेत्र में पाकिस्तान के हितों की सेवा करने वाले समूह शामिल थे। जबकि टीटीपी को बुरे तालिबान की श्रेणी में रखा गया।

Related Articles

Back to top button