ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

युवक की हत्या सिर में कुल्हाड़ी से किया हमला, मौके पर मौत।

गोहद थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़रोली के खेतों में रजपुरा मार्ग के पास बुधवार को खेतों में युवक का शव मिला है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। मृतक की शिनाख्त गजेंद्र पुत्र नाथूराम जाटव (28) निवासी मनोहर का पुरा थाना एंडोरी हाल निवासी हरिराम की कुईआ मालनपुर के रूप में हुई है। वह मालनपुर में रहकर औद्योगिक इकाई में काम करता था। गढ़रोली गांव का युवक मंगलवार शाम को गजेंद्र को बाइक से लेकर आया था। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस हत्या करने वालों तक पहुंच चुकी है। एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। जल्द मामले का खुलासा करेंगे। हत्या करने वाले बदमाश गजेंद्र को मालनपुर से गोहद और वहां से गांव लेकर आए। यहां शराब पिलाकर लेकर पीछे से कुल्हाड़ी मार कर गजेंद्र की हत्या कर भाग गए। हत्या के कारणों की विवेचना की जा रही है। गजेंद्र के सिर पर कुल्हाड़ी के कई बार किए गए हैं। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। घटना के पीछे के रहस्य को जानने के लिए पुलिस मुस्तैदी से कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button