ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती वर्ग 3 में बड़ा घोटाला।

भोपाल। मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में एक बार फिर से सवाल उठा है। गड़बड़ी की आशंका है क्योंकि एक विशेष कोटे में 755 में से 450 कैंडिडेट मुरैना जिले के हैं। सरल सवाल सिर्फ यह है कि मुरैना में अचानक एक विशेष कोटे के इतने सारे कैंडिडेट कैसे हो गए। हजीरा ग्वालियर और मुरैना की जांच होनी चाहिए प्राथमिक जानकारी मिल रही है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित स्कूलों में प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 1086 पद आरक्षित किए गए थे जिनमें से 755 पदों पर चयन किया गया है। 755 में से लगभग 450 (या फिर 400 से अधिक) उम्मीदवार अकेले मुरैना जिले की हैं। इन सभी उम्मीदवारों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र या तो मुरैना से जारी हुए हैं या फिर हजीरा ग्वालियर से जारी हुए हैं। मुरैना के सिविल सर्जन डॉ विनोद गुप्ता ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उनके पास बहुत सारे लोग मेडिकल सर्टिफिकेट लेने आ रहे हैं और वह खुद को श्रवण बाधित दिव्यांग घोषित कर रहे हैं। मास्टरमाइंड की तलाश शासन स्तर पर कब क्या होगा पता नहीं लेकिन ग्वालियर और मुरैना के पत्रकारों ने इस मामले की इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। मीडिया ट्रायल के दौरान प्रमाणित हो गया है कि दिव्यांग प्रमाण पत्र के बहाने एक बड़ा घोटाला किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल हैं इसमें कोई शक नहीं लेकिन इसके पीछे के मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button