ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

पुलिस स्टेशन में खड़ी दर्जनों गाडिय़ों में लगी आग।

रायपुर. शनिवार और रविवार की दरमियानी रात राजधानी रायपुर के सिटी कोतवाली थाने में खड़ी जब्ती की दर्जनों गाडिय़ों में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग तेजी से फैलती गई और जिन गाडिय़ों में थोड़ा-बहुत पेट्रोल था उसमें हल्के विस्फोट भी हुए और इससे आग और तेजी से फैल गई. आग की तेज लपटें इतनी भयानक थी कि थाने के बाजू में स्थित पुलिस कालोनी को भी अपनी चपेट में ले लिया और वहां भी आग लगने से नुकसान हुआ. चूंकि वहां बिजली नहीं काटी जा सकी थी इसलिए आग बुझाने में दमकल कर्मचारियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. हालांकि इस हादसे में फिलहाल किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है. हालांकि दो घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. हालांकि आग कैसे लगी और किन कारणों से लगी है, अब तक इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. बताया यह भी जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ थाने में पुलिस स्टाफ मौजूद था. लेकिन किसी को खबर नहीं लगी कि बाइक में आग कब लगी. इस दौरान अग्निशमन के जावन स्टीफन, इंद्रजीत साहू, गुलशन जायसवाल, वेणु माधवन, भुवन लाल पुरैना, संजय सिदार, कुबेर वर्मा की अहम भूमिका रही.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button