ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

चेपॉक पर स्पिनर्स का रहता है बोलबाला, जानें पिच रिपोर्ट

IPL: आईपीएल 2023 का 17वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। पिछले मुकाबलों में दोनों टीमों ने जीत दर्ज की थी। दिल्ली के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में राजस्थान ने 57 से जीत दर्ज की थी। धोनी के धुरंधर ने रोहित की सेना को को 7 विकेट से शिकस्त दी थी। जीत के बाद दोनों टीमों का मनोबल सातवें आसमान पर है। बुधवार को दोनों के बीच कांटे की टक्कर होगी।

पिछले मुकाबले में स्पिनर मोईन अली ने किया था कमाल

बता दें कि यह मुकाबला चेन्नई के एम ए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम की पिच की बात करें तो एमए चिदंबरम की पिच थोड़ी धीमी है। यहां लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए आखिरी मैच में दोनों टीमों के 200 से ऊपर स्कोर करने के बावजूद 14 विकेट गिरे थे।

बता दें कि 14 में से 8 विकेट स्पिनरों ने लिए थे। इस मैच में चेन्नई के स्पिनर मोईन अली ने कमाल कर दिया था। उन्होंने 26 रन देकर 4 विकेट झटके थे दोनों टीमों ने पिछले मैच में 200 से ज्यादा रन बनाए थे।

स्पिनरों को मिलता है हमेशा फायदा

इस पिच में जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है पिच आमतौर पर टूट जाती है और बॉल ग्रिप होती है, जिससे स्पिनरों को मदद मिलती है। आमतौर पर चेन्नई में घास नहीं होने से स्पिनरों को भी यहां खेलने का फायदा मिलता है। ऐसा ही मैच एक बार फिर देखने को मिल सकता है। कप्तान यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे क्योंकि 170-175 रन का लक्ष्य भी इस पिच पर काफी बढ़ा दिखता है।

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स (RR)

यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शिमरन हेटमायर, रवि अश्विन, जेसन होल्डर, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), ध्रुव जुरेल, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल और संदीप शर्मा।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

ऋतुराज गायकवाड़, डेवॉन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, शिवम दूबे, मिचेल सेंटनर, सिसांडा मगाला, एमएस धोनी (कप्तान), राजवर्धन हंगरगेकर और तुषार दे

 

Related Articles

Back to top button