ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

प्रभास से पहले श्री राम का किरदार निभा चुके हैं ये सितारे लोगों ने दिया भगवान का दर्जा

इस समय आदिपुरुष फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। प्रभास और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 16 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में प्रभास ने भगवान राम और कृति सेनन ने माता सीता का किरदार निभाया है। दरअसल प्रभास से पहले भी ऐसे कई एक्टर्स हैं, जिन्होंने भगवान राम का किरदार निभाया था। ये एक्टर्स श्री राम के किरदार में इतने फेमस हो गए कि लोग इन्हें भगवान का दर्जा देने लगे। आज हम आपके लिए उन्हीं एक्टर्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने फिल्मों में या शोज में श्री राम का किरदार निभाया है।

अरुण गोविल

जब भी भगवान राम के किरदार की बात की जाती है तो सबसे पहले अरुण गोविल का ही नाम आता है। अरुण गोविल ने तीन दशक पहले रामानंद सागर के शो रामायण में श्री राम का किरदार निभाया था। वे श्री राम के किरदार में इस तरह बस गए कि आज भी लोग उन्हें असल भगवान की तरह की देखते हैं और पूजते हैं।

सीनियर एनटीआर

तेलुगु सिनेमा के बेहतरीन एक्टर सीनियर एनटीआर ने भी अपने फिल्मी करियर में भगवान राम का किरदार निभाया था। साला 1975 में रिलीज हुई फिल्म श्री राम अंजनेय युद्धम में उन्होंने श्री राम का रोल किया था। उनके काम को काफी सराहा गया था।

गुरमीत चौधरी

रामानंद सागर के शो रामायण के बाद कई सालों बाद फिर से रामायण शो का प्रसारण किया गया था। इस शो में भगवान राम का किरदार गुरमीत चौधरी ने निभाया था। सादगी के भरे उनके किरदार ने हर किसी का दिल जीत लिया था। इस शो से कई सालों बाद दर्शकों को रामायण का अच्छा संस्करण देखने को मिला था।

जूनियर एनटीआर

साउथ के बेहतरीन एक्टर जूनियर एनटीआर ने भी 1997 में बाला रामायण फिल्म में भगवान राम का किरदार निभाया था। काफी कम उम्र में ही उन्होंने राघव का रोल प्ले कर लोगों का दिल जीत लिया था।

आशीष शर्मा

टेलीविजन के फेमस एक्टर आशीष शर्मा ने शो सिया के राम में राघव का किरदार निभाया था। इस शो में माता जानकी के बचपन को दिखाया गया था। इस शो को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

Related Articles

Back to top button