ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

गुरुग्राम में सिर पर वार कर कर्मचारी की हत्या, पुल के नीचे मिला शव

उद्योग विहार में संचालित पर्ल ग्लाेबल नामक कंपनी के कर्मचारी 45 वर्षीय अजीत सिंह की सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव कापसहेड़ा बार्डर पर लोहे के पुल के नजदीक खून से लथपथ मिला। बेटे सुमित कुमार की शिकायत पर उद्योग विहार थाना पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। क्राइम ब्रांच की टीम भी छानबीन में जुट गई है।

घर न पहुंचने पर खोजबीन शुरू

मूल रूप से बिहार के सिवान जिले में गांव जसौली के रहने वाले अजीत सिंह पिछले कई वर्षों से परिवार सहित दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में किराये पर रह रहे थे। वह प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह ड्यूटी पर पहुंचे थे। कई बार रात की ड्यूटी लग जाती थी, इस वजह से घर अगले दिन सुबह पहुंचते थे। मंगलवार सुबह जब वह नहीं पहुंचे फिर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की।

लोहे के पुल के नीचे मिला शव

फिर उन्हें किसी ने बताया कि बार्डर पर लोहे के पुल के नजदीक किसी का शव पड़ा है। पुलिस पहचान कर रही है। सूचना मिलते ही सुमित अपनी मां नीतु देवी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान की। सुमित का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। ऐसे में उन्हें नहीं पता कि किसने उनके पिता की हत्या की है। उद्योग विहार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार का कहना है कि छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपित की पहचान की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button