ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

गोहद चौराहा पुलिस द्वारा अवैध बसूली कर रहे व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

(एडवोकेट अमरेंद्र सिंह) थाना गोहद चौराहा पर फरियादी बृजभूषण सिंह पुत्र ज्ञानसिंह भदौरिया निवासी गोवर्धन कालौनी ग्वालियर ने शिकायत की कि गोहद चौराह थाना क्षेत्रन्तर्गत ट्रको पर से अवैध बसूली की जा रही है दिनांक 08.04.23 को फरियादी का ड्रायबर कुलवंत जाटव निवासी डांग गोहद चौराहा का ट्रक क्र0 MP07 HB 7106 को डरमन पाली से गिट्टी भरकर जा रहा था तभी माता का पुरा गोहद चौराहा पर एक व्यक्ति द्वारा फरियादी के ट्रक को रोककर अवैध बसूली के लिए 100/- रुपये मांगे तो ड्रयबर कुलवंत ने कहा कि आप मालिक बृजभूषण सिंह से फोन से बात कर लो मालिक के कहेंगे तो मैं आपको 100/- रुपये दे दूगां बाद उक्त व्यक्ति ने ट्रक मालिक बृजभूषण सिंह भदौरिया से कहने लगा की यहा से ट्रक को निकलाने के रुपये आपको देना पडेगे और अगर पैसे नहीं देगें तो मै तुम्हारी गाडी नही चलने दूंगा और जो क्रेशर बाला गाडी को भरेगा उसको गोली मार दूंगां फरियादी की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए थाना गोहद चौराहा पर अपराध क्रं0 85/23 धारा 384,294, 506 भादवि0 का पंजीबद्ध पर विवेचना में लिया गया। एंव घटना स्थल पर पहुंचकर तत्परता से कार्यवाही करते अवैध बसूली कर रहे आरोपी नीटू उर्फ योगेन्द्र सिंह पुत्र रणवीर सिंह गुर्जर को माता का पुरा गोहद चौराहा से पकड़ा पुलिस को देख आरोपी की सारी हेकड़ी निकल गई और मांफी मांगने लगा और कहने लगा की मैं कल दारू के नशे में था आज के बाद ऐसी गलती दुवारा नही करुगां। उक्त प्रकरण में सराहनीय अहम भूमिका थाना प्रभारी निरी0 उपेन्द्र छारी, उनि० कल्याण सिंह यादव, सउनि0 बाबूसिंह जादौन, प्रआर 96 शिवराम सिंह, आर0 रामकुमार तोमर, आर0 पंकज सिंह, आर0 चालक मानसिंह की रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button