ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
विदेश

इमरान खान के करीबी नेता फवाद चौधरी गिरफ्तार

पाकिस्तान आर्थिक संकट से उबर नहीं पा रहा है और अब वहां राजनैतिक अस्थिरता भी बढ़ती जा रही है। बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी नेता फवाद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि फवाद चौधरी ने पाकिस्तान के चुनाव आयोग को खुलेआम धमकी दी थी। फवाद  चौधरी ने सार्वजनिक तौर पर पाकिस्तान के चुनाव आयोग को धमकाया और मौजूदा सरकार पर पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के मुखिया इमरान खान की गिरफ्तारी की साजिश रचने का आरोप भी लगाया।

इस्लामाबाद पुलिस ने भी फवाद चौधरी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, फवाद चौधरी के खिलाफ बीती रात इस्लामाबाद के कोहसर पुलिस स्टेशन में पाकिस्तानी चुनाव आयोग के सचिव उमर हमीद की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत में कहा गया कि फवाद चौधरी ने चुनाव आयोग और इसके सदस्यों को धमकाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया। आरोप है कि लाहौर में इमरान खान के घर के बाहर एक जनसभा को संबोधित करते हुए फवाद चौधरी ने चुनाव आयोग के सदस्यों के परिजनों को भी धमकी दी।

आरोप है कि फवाद चौधरी ने पाकिस्तानी चुनाव आयोग की तुलना एक मुंशी से की। रिपोर्ट्स के अनुसार, पीटीआई नेता फवाद चौधरी को लाहौर में ठोकर नियाज बेग इलाके में स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें इस्लामाबाद लाया गया। पीटीआई और इसके नेताओं ने फवाद चौधरी की गिरफ्तारी की आलोचना की है और सरकार को निशाने पर लिया है।

Related Articles

Back to top button