ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

मुरैना। तेज रफ्तार कार ने ली मासूम की जान।

मुरैना में एक कार चालक की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। कार चालक तेजी से कार चलाकर ला रहा था। मासूम सड़क मार कर रहा था। उसी दौरान कार ने उसमें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। कार चालक मौके से कार छोड़कर फरार हो गया। बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें, कि घटना देवगढ़ क्षेत्र के सिहोरी गांव के पास पांडव का पुरा इमलिया रोड की है। वहां पर आशिक पुत्र रामस्वरुप आदिवासी, निवासी मझौला, जिला गुना पानी पीकर लौट रहा था। वह सड़क पार कर रहा था कि उसी दौरान सामने से आती एक तेज रफ्तार कार ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बालक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिस समय घटना घटी मासूम बच्चे के माता-पिता दूसरे के खेत में गेहूं काट रहे थे। वे दौड़कर वहां पहुंचे तथा बच्चे को उठाया। मामला बिगड़ता देख कार चालक कार छोड़कर वहां से भाग निकला। जिला अस्पताल मुरैना में गोद में मृत बच्चे को लिए बैठी रही मां जिला अस्पताल मुरैना में गोद में मृत बच्चे को लिए बैठी रही मां गेहूं काटने आए थे गरीब आदिवासी बच्चे के माता-पिता गुना जिले से मुरैन के देवगढ़ में मजदूरी करने आए थे। वे किसान के खेत में गेहूं काट रहे थे। गेहूं काटकर गरीब परिवार अपना गुजारा करता है। अस्पताल में डाक्टरों ने किया मृत घोषित बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद उसकी मां उसकी लाश को गोद में लिए काफी देर तक बदहवास की स्थिति में बैठी रही। पुलिस मौके पर पहुंची तथा उससे बोली कि बच्चे को दे दो उसका पीएम होना है लेकिन उसने इंकार कर दिया। मां ने अपने बच्चे को देने से साफ इंकार कर दिया तथा बोली कि मैं अपने बच्चे का पीएम नहीं कराऊंगी, उससे क्या हो जाएगा। साथ ही वह कहती जा रही थी कि उसे पैसा नहीं चाहिए, उसे तो अपना बच्चा चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button