ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

अभिनेता अजय देवगन पहुंचे भोपाल, जानिए पूरी खबर

अपनी खूबसूरती, तहजीब, शांति और शासन की ओर से मिल रहीं सुविधाओं के कारण बालीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए भोपाल निर्माताओं की पसंदीदा जगह बन गया है। सारे बड़े फिल्म निर्माता और कलाकार मप्र में अपनी फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है। भोपाल में इन दिनों कोंकणा सेन और अभिमन्यु दसानी की फिल्म ‘नौसिखिया’ की शूटिंग चल रही है। वहीं रवीना टंडन की बेटी राशा थदानी और अजय देवगन के भांजे अमन देवगन अपनी डेब्‍यू फिल्म ‘आजाद’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी फिल्‍म के सिलसिले में अभिनेता अजय देवगन भी शुक्रवार शाम को भोपाल पहुंचे। अजय देवगन प्राइवेट जेट से भोपाल आए और उनका आजाद में कैमियो है। वहीं इसी फिल्‍म में अहम किरदार निभा रहे अभिनेता मनोज वाजपेयी भी शुक्रवार दोपहर नियमित उड़ान से भोपाल पहुंचे हैं। आजाद में वे चरित्र अभिनेता के रूप में काम कर रहे हैं। ये दोनों यहां कुछ दिन शूटिंग करेंगे।

अभिनेत्री डायना पेंटी शहर में शूटिंग का एक हिस्सा पूरा कर बुधवार को मुंबई लौट गई थीं, लेकिन शुक्रवार रात को वह भी वापस आ गईं। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित ‘आजाद’ की शूटिंग अभी भोपाल और इसके आसपास चल रही है। वहीं आगामी दिनों में वरुण धवन अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए भोपाल आ रहे हैं। शहर की अलग-अलग लोकेशन पर शूटिंग से शहर के आर्टिस्ट को भी काम मिल रहा है।

इन लोकेशन पर होगी शूटिंग

मध्य प्रदेश बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार 2023 लगभग 20 से 25 प्रोजेक्ट पर काम होगा। जिसके लिए शहर की सांची, भोजपुर, भीमबेटका, उदयगिरी डेम, फोर्ट, वीवीआइपी रोड, अपर लेक, गौहर महल और मोती महल की लोकेशन शूट के लिए चुनी गई है। एमपी में इस साल 20 से 25 प्रोजक्ट पर काम किया जाएगा, जिसमें सबसे ज्यादा वेब सीरीज, फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज की शूटिंग की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button