ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

आदिवासियों ने पुलिस थाने पर हमला किया, सरगना को छुड़ा ले।

भोपाल। गलती किसी की भी हो लेकिन मध्यप्रदेश के बुरहानपुर के नेपानगर थाना क्षेत्र में कानून और व्यवस्था की स्थिति संकट में है। यदि तत्काल कंट्रोल नहीं किया तो यह इलाका सरकार के नियंत्रण से बाहर हो सकता है। ताजा खबर यह है कि 60 से अधिक आदिवासियों ने पुलिस थाने पर हमला किया और गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को छुड़ाकर फरार हो गए। जंगल माफिया के गिरोह में आदिवासियों की फौज गुरुवार रात करीब 3:00 बजे पानखेड़ा के 60 से ज्यादा आदिवासियों ने नेपानगर थाने में हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों को मारपीट कर वे पकड़े गए अपने तीन साथियों को छुड़ा ले गए। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सुबह करीब 6:00 बजे एसपी राहुल लोढा, कलेक्टर भव्या मित्तल और नेपा एसडीएम हेमलता सोलंकी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी नेपानगर थाने पहुंच गए थे। ज्ञात हो कि गुरुवार को पुलिस ने वन चौकी बाकड़ी से बंदूकें लूटने के मामले में फरार चल रहे पानखेड़ा के हेमा को गिरफ्तार किया था। पहले भी कई बार हमला कर चुके हैं हेमा अतिक्रमणकारियों का लीडर बताया जाता है। उसके साथ ही दो अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। हेमा की गिरफ्तारी से नाराज उसके साथियों ने योजनाबद्ध तरीके से थाने पर हमला बोल दिया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले ठाठर बाल्डी के ग्रामीण वन विभाग के रेणुका डिपो से हमला कर अपने चार साथियों को छुड़ाकर ले गए थे। नेपानगर क्षेत्र में चल रही जंगल की अवैध कटाई और अतिक्रमण कारी पुलिस और जिला प्रशासन के लिए गले की फांस बन गए हैं। नेपानगर में जंगल की लड़ाई में पुलिस की हालत करगिल जैसी इतिहास गवाह है, कारगिल का युद्ध इसलिए गंभीर हुआ क्योंकि ग्राउंड जीरो पर मौजूद सैनिकों की सूचनाओं पर विश्वास नहीं किया गया। इस युद्ध को युद्ध मान्य में भारत सरकार ने काफी देर कर दी थी। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर में बिल्कुल ऐसी ही स्थिति है। भोपाल में बैठी सरकार, सिपाहियों की सूचनाओं पर ध्यान नहीं दे रही है। वन विभाग और पुलिस के कर्मचारियों पर आए दिन हमले हो रहे हैं। उन्हें जंगल में घुसने नहीं दिया जाता और भोपाल में बैठी सरकार कोई खड़ा कदम नहीं उठा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button