ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
देश

घाटी में फेंके अधजले शव, महिला और दो बच्चों की हत्या

रांची । रांची जिले के ठाकुरगांव थाना अंतर्गत बगदा घाटी में बुधवार को एक महिला और दो बच्चों के अधजले शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। हालां‎कि ‎फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस को आशंका है कि इनकी हत्या किसी और जगह करने के बाद शवों को यहां लाकर केमिकल से जलाया गया है। बुधवार सुबह शव फेंके जाने की सूचना मिलने के बाद खलारी के डीएसपी अनिमेष नैथानी और बुढ़मू के थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। मामले की तफ्तीश की जा रही है। रांची और आसपास के सभी जिलों की पुलिस को इसकी सूचना भेजी गई है।
जिलों की पुलिस से जानकारी मांगी गई है कि क्या उनके यहां महिला और बच्चों के मिसिंग होने की कोई सूचना या एफआईआर दर्ज है? डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई गई है जिस स्थान पर तीनों के शव मिले हैं, वह रांची, चतरा और रामगढ़ जिले के बॉर्डर पर स्थित है। ऐसे में यह संभावना भी जताई जा रही है कि महिला और बच्चों की हत्या इनमें से किसी जिले में करने के बाद शवों को यहां लाकर जलाया गया है।

 

Related Articles

Back to top button