ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की लगातार दूसरी जीत

गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दूसरी बार हरा दिया है। उसने पिछले सीजन में मिली जीत को आज आगे बढ़ाया। गुजरात ने मंगलवार (चार अप्रैल) को दिल्ली के खिलाफ छह विकेट से जीत हासिल की। पिछली बार 2022 में उसने पुणे में दिल्ली को 14 रन से हराया था। अरुण जेटली स्टेडियम में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.1 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

गुजरात की मौजूदा सीजन में यह लगातार दूसरी जीत है। उसने उद्घाटन मुकाले में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया था। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी हार है। पिछले मैच में उसे लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ शिकस्त मिली थी।

20 साल के बल्लेबाज साई सुदर्शन के नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम को शानदार जीत दिलाई। सुदर्शन ने 48 गेंद पर नाबाद 62 रन बनाए। डेविड मिलर 16 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। विजय शंकर ने 23 गेंद पर 29 रन बनाए। उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा गया था।

साहा-गिल और हार्दिक का नहीं चला बल्ला

ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने 14-14 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने पांच रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए एनरिच नोर्त्जे ने दो विकेट लिए। खलील अहमद और मिचेल मार्श को एक-एक सफलता मिली।

अक्षर पटेल ने टीम को 160 के पार पहुंचाया

दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार झटके लगने के बाद किसी तरह 162 रन बनाए। उसके लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने 32 गेंद पर 37 और उपकप्तान अक्षर पटेल ने 22 गेंद पर 36 रन बनाए। सरफराज खान 30 और अभिषेक पोरेल 20 रन बनाकर आउट हुए।

शमी और राशिद की कातिलाना गेंदबाजी

दिल्ली के 10 में सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद शमी और राशिद खान ने कातिलाना गेंदबाजी की। दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए। अल्जारी जोसेफ को दो सफलता मिली।

 

Related Articles

Back to top button