ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

ओलावृष्टि से 1.02 लाख किसानों की फसल प्रभावित

लखनऊ । प्रदेश में वर्षा व ओलावृष्टि से 10 जिलों में 1.02 लाख किसानों की फसल प्रभावित हुई है। 15 मार्च से लेकर अभी तक किए गए सर्वे में यह आंकड़े सामने आए हैं। इन जिलों में कुल 34,137 हेक्टेयर कृषि क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है और किसानों को 563 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाएगा।वहीं आकाशीय बिजली गिरने, डूबने तथा मानव व वन्य जीव संघर्ष में सात लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह वर्षो व ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को तत्काल मदद पहुंचाएं।

राज्य आपदा मोचन निधि से आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सहायता राशि प्रदान करें।लखनऊ, गाजीपुर, हरदोई व वाराणसी में आकाशीय बिजली से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई, बहराइच में डूबने से दो व्यक्तियों की और लखीमपुर खीरी में मानव-वन्य जीव संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हुई है। विगत चौबीस घंटे में नौ जिलों पीलीभीत, बरेली, सीतापुर, अलीगढ़, मुरादाबाद, सोनभद्र, हमीरपुर, संभल व उन्नाव में ओलावृष्टि होने की जानकारी सरकार को मिली है। फिलहाल राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Related Articles

Back to top button