ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

उत्तरप्रदेश के रायबरेली मे स्कूल शौचालय में लिखी राम चरित्र मानस की चौपाई तनाव भारी पुलिस बल तैनात।

रायबरेली. उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पिछड़ा वर्ग से जुड़े लोगों ने गांव के स्कूल के शौचालय की दीवार पर रामचरित मानस की चौपाइयां लिखवा दी है. सोशल मीडिया पर संबंधित तस्वीरें वायरल होने के बाद तनाव फैल गया. वहीं हालात को देखते हुए गांव में भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. रायबरेली के पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया. बताया जा रहा है कि मामला जगतपुर थाना क्षेत्र के बेहिखोर गांव का है. जहां पिछड़ा वर्ग से जुड़े लोगों ने गांव में सनातन धर्म और ब्राह्मण समाज के खिलाफ बैठकें भी की. जानकारी के अनुसार कई लोगों ने बैठकों और शौचालय की दीवार पर लिखी चौपाइयों की फोटो खींचकर पुलिस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर डाल दिया. इसके बाद विवाद की स्थिति बन गई. जैसे ही इस पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली वो हरकत में आ गई. आनन फानन में मौके पर पहुंच कर पुलिस ने लिखावट पर पुताई कराई और गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी. पुलिस ने इस मामले में करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस ने इस गिरफ्तारी की तो पुष्टि की, लेकिन यह बताने से मना कर दिया कि कितने और कौन कौन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दूसरी ओर दीवारों पर नारे लिखवाने के आरोपी हितेंद्र ने कहा कि वह लोगों को जगाना चाहते हैं. बताना चाहते हैं कि हम शुद्र हैं और हमें जाति में बांधा गया है. इसलिए हम लोग यहां जन-जागरण कर रहे हैं. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मानस की चौपाइयों पर विवाद खड़े करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या ने रायबरेली से ही राजनीति शुरू की थी. वहीं बाद में उनके बेटे अशोक ने यहां से दो बार भाग्य आजमाने का प्रयास किया था. बताया जा रहा है कि पिछड़ा वर्ग बाहुल्य इस इलाके में एक बार फिर से रामचरित मानस की चौपाइयों पर विवाद खड़ा करने की कोशिश की जा रही है. रायबरेली अपर पुलिस अधीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने स्कूल की दीवारों पर विवाद नारे लिखवाए थे. जानकारी मिलते ही इन्हें पुतवा दिया गया है. इसी के साथ कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पयाज़्प्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button