ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

बावड़ी में मौतों का मामला हाई कोर्ट पहुंचा, दोषियों पर कार्रवाई के लिए दायर की गईं दो जनहित याचिकाएं।

इंदौर। स्नेह नगर (पटेल नगर) के बेलेश्वर महादेव मंदिर की बावड़ी का स्लैब टूटने से हुई 36 मौतों का मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है इसे लेकर दो जनहित याचिकाएं दायर की गई हैं पहली याचिका में शहर के कुएं, बावड़ियों सहित कुल 609 जलाशयों से अवैध निर्माण हटाने और घटना की जांच हाई कोर्ट के न्यायाधीश से कराने के साथ ही दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। दूसरी जनहित याचिका में मामले की जांच सीबीआइ से करवाने, मृतकों के स्वजन को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग की गई है। पहली जनहित याचिका पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने वरिष्ठ अधिवक्ता मनोहरलाल दलाल के माध्यम से दायर की है। इसमें नगर निगम पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा गया है कि बावड़ी हादसे ने नगर निगम एवं प्रशासन की पोल खोल दी है। स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों के विकास कार्यों का दावा किया जा रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि शहर में सुरक्षा, पार्किंग और आपदा से निपटने की लिए पर्याप्त संसाधन तक नहीं हैं। रहवासियों की ओर से बार-बार अवैध निर्माण की शिकायत नगर निगम आयुक्त को की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई दूसरी जनहित याचिका पूर्व पार्षद महेश गर्ग और प्रमोद द्विवेदी ने एडवोकेट मनीष यादव और अदिती यादव के माध्यम से दायर की है। इसमें बेलेश्वर महादेव मंदिर की बावड़ी का स्लैब टूटने से हुई 36 मौतों के लिए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और शहर की विभिन्न बावड़ियों व कुओं से कब्जे तत्काल हटाए जाने के साथ ही मामले की जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में गठित समिति से कराए जाने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button