ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता गिरे, पहले जगदलपुर में झुलस गए थे कार्यकर्ता

बिलासपुर| बिलासपुर में रविवार को कांग्रेस की मशाल शांति रैली की शुरुआत जहां काफी अच्छी दिखी तो वहीं इसका अंत खराब रहा। रैली के समापन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जब कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तब अचानक भीड़ अधिक होने के कारण मंच भराभरा गिर गया। जिससे कई नेता मंच से गिर गए। वहीं बता दें कि इससे पहले 31 मार्च को जगदलपुर में कांग्रेस की मशाल रैली के दौरान कांग्रेस के आठ कार्यकर्ता झुलस गए थे। आग की चपेट में आने से कार्यकर्ताओं के चेहरे, हाथ-पैर समेत शरीर के कई अंग जल गए थे।

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में बिलासपुर में आज कांग्रेसियों ने लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च रैली निकाली। गांधी चौक से निकली मशाल रैली शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए देवकीनंदन चौक पहुंची। मशाल रैली के समापन होने पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम कांग्रेस कार्यकर्ताओ को संबोधित कर रहे थे।

इसी दौरान मंच पर अधिक भीड़ होने से अचानक मंच गिर गया, जिससे प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश प्रभारी चंदन यादव, विधायक शैलेश पांडे जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नेता मंच से गिर गए। जिससे कई कांग्रेसी नेताओं को चोट भी लगी है। वहीं मोहन मरकाम व सह प्रभारी चंदन यादव बाल-बाल बच गए। मंच गिरने की घटना के बारे में जब प्रदेश अध्यक्ष से सवाल किया गया तो वे बात को टालते नजर आए। इस घटनाक्रम के बाद विपक्ष को अब बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया है और कहीं न कहीं इस हादसे के बाद व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

 

Related Articles

Back to top button