ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

केजरीवाल अपना मानसिक संतुलन खो चुके, उनका भी भष्ट्राचार सामने आएगा : त्रिवेदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री को लेकर दिल्ली के सीएम और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और भाजपा के बीच राजनीतिक घमासान और बयानबाजी लगातार जारी है। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने केजरीवाल पर अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए डिग्री के मुद्दे पर स्वांग रचने का आरोप लगाकर कहा है कि केजरीवाल अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं, और पूरी तरह से विक्षिप्त हो गए हैं। पता नहीं क्या-क्या उल्टा सीधा बोलते जा रहे हैं। भाषा की निम्नता पर आ रहे हैं, और कोर्ट से फटकार भी खा रहे हैं। त्रिवेदी ने कहा कि केजरीवाल ने जिस तरह की भाषा, भाषा शैली और भाव भंगिमा का इस्तेमाल किया है वहां निम्नतम स्तर की है।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिवेदी ने कहा कि सीबीआई की अदालत ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर जो टिप्पणी की है, उससे अब तत्थ्यों के साथ यह सामने आ रहा है कि केवल सिसोदिया ही नहीं बल्कि आप के अन्य लोग भी भ्रष्टाचार के द्वारा शराब नीति को प्रभावित करने के जिम्मेदार थे। इसलिए उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले को छिपाने के लिए स्वांग रचा और प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री का मामला उठाया जबकि हकीकत में मामला प्रधानमंत्री की डिग्री का नहीं बल्कि केजरीवाल के भ्रष्टाचार का है। इस विषय को लेकर उन्हें फिर गुजरात में कोर्ट (हाईकोर्ट) से फटकार लगी है। इससे पहले भी वहां कई बार अनेक विषयों पर कोर्ट की डांट खा चुके हैं, माफी मांग चुके हैं। उन्होंने कहा कि जो तथ्य पब्लिक डोमेन में है, यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर है, उस मांगने के लिए कोर्ट जाना, अदालत का समय बर्बाद करना और संवैधानिक नियमों का दुरुपयोग करना है।

Related Articles

Back to top button