ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

सात बच्चों संग पति की तीसरी शादी रुकवाने एसएसपी कार्यालय पहुंचीं दो पत्नियां

मेरठ के लिसाड़ीगेट निवासी दो पत्नियां सात बच्चों के साथ पति की तीसरी शादी रुकवाने के लिए एसएसपी ऑफिस पहुंचीं। उन्हाेंने बताया कि पति तीन तीन दिन दोनों पत्नियों के साथ रहता है लेकिन अब वह तीसरी शादी कर रहा है।

मेरठ में एसएसपी कार्यालय में रोचक मामला सामने आया, जहां दो पत्नियां अपने पति की तीसरी शादी रुकवाने की गुहार लगाने पहुंचीं। पहले से दो पत्नियां होते हुए उनका पति तीसरी शादी कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनका पति सप्ताह में तीन-तीन दिन उनके साथ रहता है। अब वह तीसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है। यदि शादी हुई तो पति उन्हें समय नहीं देगा। दोनों ने अफसरों से न्याय दिलाने की मांग की।

लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी दो महिलाएं अपने सात बच्चों को लेकर एसएसपी कार्यालय पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनका पति फैक्टरी में काम करता है। दो साल पहले उन्हें पता चला कि पति ने दूसरी शादी कर रखी है।

दूसरी शादी का पता चलने पर बाद दोनों पत्नियों ने एक साथ रहने से इनकार कर दिया, लेकिन सहमति बनी कि दोनों अलग-अलग रहेंगी। पति तीन दिन एक पत्नी और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। हफ्ते का एक दिन वह अपनी मर्जी से कहीं भी रह सकता है।

दोनों महिलाओं के अनुसार 15 दिन पहले उन्हें पता चला कि उनका पति एक विधवा महिला से शादी की तैयारी कर रहा है। पति समझाने पर भी नहीं समझा और उन्हें तलाक की धमकी दे रहा है। दोनों का कहना था कि पति के कमाई से ही उनका परिवार चल रहा है। ऐसे में वह तलाक भी नहीं चाहतीं और ये भी नहीं चाहतीं कि पति तीसरी शादी करे। पीड़िताओं ने अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई है।

 

Related Articles

Back to top button