ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मुख्य समाचार

उत्तरप्रदेश एक स्कूल में पढऩे वाली दो बहनों में से एक की फीस होगी माफ योगी सरकार ला रही बड़ी योजना।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बेटियों की शिक्षा के लिए बड़ी योजना लाने की तैयारी में है. अगर किसी निजी स्कूल में दो बहनों पढ़ती हैं तो एक की फीस योगी सरकार भरेगी. यानी की एक बेटी पढ़ाई फ्री में होगी. योगी सरकार अपने अगले बजट में इसके लिए प्रावधान लाने की तैयारी कर रही है. इस योजना के तहत प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों की छात्राएं लाभान्वित होंगी. गौरतलब है कि कुछ समय पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अगर प्रदेश के किसी भी प्राइवेट स्कूल में दो सगी बहनें पढ़ रही हैं तो स्कूल प्रसाशन से एक बेटी की फीस माफ करनी चाहिए. अगर प्राइवेट स्कूल ऐसा करने सक्षम नहीं हैं तो सरकार उसका खर्च वहन करेगी. अब मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना को अमली जामा पहनाने की शुरुआत कर दी गई है. शिक्षा विभाग की तरफ से अगले बजट में इसके लिए धनराशि की व्यवस्था का प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेज दिया गया है. सरकार की तरफ से मंजूरी मिलते ही इस योजना को लागू कर दिया जाएगा. इस योजना के लागू होते ही अभिभावकों को भारी भरकम फीस से निजात मिलेगी. इसके अलावा योगी सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में परिवतज़्न को लेकर भी उत्सुक दिख रही है. जल्द ही प्रदेश में स्मार्ट शिक्षा व्यवस्था लागू होगी. इसके तहत जूनियर और माध्यमिक के छात्रों को स्मार्ट क्लास के तहत एजुकेशन दी जाएगी. इसके लिए स्कूलों में टेबलेट की व्यवस्था भी की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button