ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
दिल्ली NCR

अमृतपाल की तलाश में कश्मीरी गेट इलाके में चला सर्च अभियान

खालिस्तान समर्थक संगठन वारिस पंजाब दे का प्रमुख व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने की लिए पंजाब पुलिस का तलाशी अभियान जारी है, इस बीच अमृतपाल के दिल्ली में मौजूद होने की आंशका जताई गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल साधु के वेश में दिल्ली में मौजूद हो सकता है। शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे पंजाब पुलिस कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस अड्डे पर पहुंची थी। यहां पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल के साथ काफी देर तक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन वहां कुछ खास हाथ नहीं लगा है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कश्मीरी गेट इलाके के आसपास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की गई। कुछ फुटेज पंजाब पुलिस अपने साथ भी ले गई है। इस मामले में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अभी फिलहाल अधिक जानकारी नहीं दे रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अमृतपाल के कश्मीरी गेट में होने से भी इन्कार किया है। हालांकि अमृतपाल को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्टमोड में है। सीमाओं पर पुलिस ने अपनी ओर से चौकसी बढ़ा दी है।

 

Related Articles

Back to top button