ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

जिम मालिक ने कर्मचारी को लात-घूंसों से पीटा फिर छत से फेंका

नोएडा, उत्तर प्रदेश के नोएडा में सनसनीखेज घटना सामने आई है। चोरी के आरोप में एक जिम संचालक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, जब उसका मन नहीं भरा तो धक्का देकर उसे छत से नीचे फेंक दिया। हालांकि, अब यह मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि युवक को अत्यंत गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।यह घटना नोएडा के थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव की है । घायल के भाई की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि शिवा शर्मा पुत्र मेवाराम शर्मा बहलोल पुर गांव में रहने वाले नीरज यादव के जिम में सफाई का कार्य करता था और उसी के मकान में रहता था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात को नीरज और अरुण यादव ने शिवा शर्मा की किसी बात पर पिटाई कर दी और उसे धक्का देकर छत से नीचे गिरा दिया। वहीं, पीड़ित के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिम संचालक का कैसे व्यवहार था, इसको लेकर जिम करने वाले लोगों और अन्य कर्मचारियों से भी बात की जाएगी।

Related Articles

Back to top button