ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

दिल्ली l कांग्रेस के नए दफ्तर के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया।

दिल्ली में लोकनिर्माण विभाग ने अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई की। डीडीयू मार्ग स्थित कांग्रेस मुख्यालय के निर्माणाधीन भवन के अंतर्गत एक अवैध निर्माण गिरा दिया। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में अवैध निर्माण पर लोक नि निर्माण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस मुख्यालय की निर्माणाधीन बिल्डिंग के अंतर्गत एक अवैध निर्माण पर लोक निर्माण विभाग ने कार्रवाई की। शुक्रवार को ये अवैध निर्माण गिरा दिया गया। ये कार्रवाई ऐसे समय में हुई जब कोर्ट से मानहानि मामले में दो साल की सजा पाने के पाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म हो गई। वहीं दूसरी अडानी को लेकर अमेरकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में किए दावे की जांच की लिए जेपीसी गठित करने की विपक्ष मांग कर रहा। शुक्रवार को विरोध कर रहे कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने दिल्ली पुलिस ने हिरासत लिया था। शुक्रवार को दिल्ली में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बन रहे कांग्रेस मुख्यालय के दफ्तर में लोक निर्माण विभाग ने बुलडोजर चला दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस दफ्तर की सीढ़ियां अवैध कब्जा करके बनाई गईं थीं, जिन्हें गिरा दिया गया। दरअसल, पीडब्ल्यूडी विभाग ने दीन दयाल उपाध्याय रोड पर बने फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग कार्रवाई कर रहा है। कांग्रेस दफ्तर का सीढ़ियों का एक हिस्सा आ रहा था, जिसे हटा दिया गया। कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें गुजरात की सूरत कोर्ट में दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद शुक्रवार को राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। ये मामला वर्ष 2019 के आम चुनाव का था, जब राहुल वायनाड से सांसद थे। लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद दफ्तर पर बुलडोजर कांग्रेस के खिलाफ दोहरे एक्शन के तौर पर देखा जा रहा है। इसे कांग्रेस पार्टी के लिए दोहरा झटका माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा नाम लिए बिना कहा कि वो अपने इरादों से हटने वाले नहीं है, क्योंकि वे देश की आवाज के लिए संघर्ष कर रहे हैं। राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button