ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मुख्य समाचार

मुरैना। मध्यप्रदेश अधिवक्ता संघ ने उच्च न्यायालय के निर्णय के खिलाफ की हड़ताल।

मुरैना, उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश द्वारा जिला न्यायालयों में 25 चिन्हित प्रकरणो को समयबद्व निराकरण की जो योजना लागू की गयी थी उसका मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा विरोध दर्ज कराया गया है। जिसमें प्रदेश के अधिवक्ता एवं पक्षकारो को आ रही परेशानियों से उच्च न्यायालय को समय समय पर पूर्व में अवगत कराया गया था । सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के अधिवक्ताओं की परेशानी एवं कठिनाई को द्रष्टिगत रखते हुये राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष प्रेमसिहं भदौरिया के आव्हान पर आज दिनांक 23/03/2023 को मुरैना की समस्त न्यायालयों में अधिवक्ता कार्य से विरत रहे । जिला अभिभाषक संघ मुरैना के अध्यक्ष श्री हरीसिहं सिकरवार एवं पूर्व अध्यक्ष एवं प्रवक्ता श्री संजय मिश्रा एडवोकेट ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनांक 25 / 04 / 2023 तक मुरैना जिले की समस्त न्यायालयो में अधिवक्तागण कार्य से विरत रहेगें उसके पश्चात दिनांक 26/04/2023 को राज्य अधिवक्ता परिषद की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई है जिसमें आगे की कार्ययोजना पर विचार होगा । लोकेंद्र सिंह सिकरवार एडवोकेट कार्यकारिणी सदस्य बार एसोसिएशन व संजय मिश्रा एडवोकेट प्रवक्ता जिला अभिभाषक संघ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button