ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

चुनाव से पहले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बने चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी

राजस्थान । इस साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में लगी हुई हैं। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजस्थान संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए एक घोषणा की है। दरअसल, सांसद सीपी जोशी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर नियुक्त कर दिया गया है।सीपी जोशी चित्तौड़गढ़ से सांसद हैं। सीपी जोशी ने एबीवीपी से राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। चित्तौड़गढ़ से लोकसभा सांसद सीपी जोशी दूसरी बार सांसद बने हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में वे पहली बार सांसद बने थे और 2019 के लोकसभा चुनाव में दूसरी बार सांसद बने।

आपको बता दें, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके सीपी जोशी पार्टी के उपाध्यक्ष भी है। सीपी जोशी शुरुआती दिनों से ही संघ के नजदीक रहे हैं।आपको बता दें, सतीश पूनिया की जगह अब सीपी जोशी को यह जिम्मेदारी मिली है। बताया जा रहा है कि सतीश पूनिया को राष्ट्रीय संगठन में जगह मिलने के आसार है। सितंबर 2019 में सतीश पूनियां को जब भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया।सतीश पूनिया का 3 साल का कार्यकाल सितंबर 2022 में पूरा हो गया था। सतीश पूनिया भी आरएसएस बैकग्राउंड से हैं, अब इनकी जगह इसी बैकग्राउंड के एक नेता को दी गई है।

 

Related Articles

Back to top button