ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को जमानत मिली, हेट स्पीच समेत 3 मामलों में 19 महीनों से चल रहा था फरार

मऊ की एक अदालत ने गैंगस्टर-नेता मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को 2022 में आचार संहिता के उल्लंघन के तीन मामलों में बुधवार को जमानत दी। अंसारी के वकील दरोगा सिंह ने कहा कि हमें लगभग 2 महीने पहले इन मामलों में उच्च न्यायालय से पहले ही अग्रिम जमानत मिल चुकी है। हमने उच्च न्यायालय के जमानती आदेश को एमपी-एमएलए अदालत के समक्ष पेश किया जहांसे जमानत मंजूर की गई।” उमर अंसारी द्वारा इन मामलों में कुल 90,000 रुपये का बांड जमा करने के बाद जमानत मंजूर की गई।

उमर अंसारी हेट स्पीच सहित 3 मामलों में 19 महीनों से चल रहा था फरार
सिंह ने कहा कि उमर अंसारी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के तीन मामले घृणा भाषण देने, सड़क अवरुद्ध करने और पूर्व अनुमति के बगैर राजनीतिक रैली निकालने के लिए दर्ज किए गए थे। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, उमर अंसारी इन मामलों में 19 महीनों से फरार चल रहा था और स्थानीय अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर रखा था। मुख्तार अंसारी वर्तमान में बांदा जिला जेल में निरुद्ध है।

लखनऊ पुलिस ने आपातकालीन हेल्पलाइन यूपी-112 की अनुबंधित महिला कर्मचारियों में से 5 के खिलाफ नामजद और 200 अज्ञात महिलाकर्मियों पर बुधवार को मामला दर्ज किया। एक दिन पहले इन वेतन वृद्धि और नौकरी की सुरक्षा की मांग को लेकर यहां मुख्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया था। पुलिस उप निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस थाना में यह प्राथमिकी दर्ज की गई। अपर पुलिस उपायुक्त (साउथ जोन) शशांक सिंह ने बताया कि प्रदर्शनकारियों पर भारतीय दंड संहिता की (आईपीसी) की धारा 147 (दंगा करना), 149 (गैर कानूनी सभा का प्रत्येक सदस्य), 188 (पांच से अधिक लोग एकत्रित होने), 283 (सार्वजनिक मार्ग में बाधित) और 341 (गलत ढंग से रोकना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में नामजद लोगों में हरिश्ता श्रीवास्तव, पूजा सिंह, रीना शर्मा, शशि शामिल हैं और अन्य अज्ञात की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button