ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मुंबई। बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री बोले पूरे भारत को राम का बनाना है।

मुंबई. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के स्टोन ग्राउंड में तमाम राजनैतिक विरोध के बीच बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दर्शन कार्यक्रम निर्विघ्न आयोजित हुआ. कार्यक्रम में बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने राजनैतिक विरोधियों को जवाब देते हुए कहा की कहा की महाराष्ट्र संतों की भूमि है और वह सभी संतो का सम्मान करते हैं. अपने समागम में बाबा ने संत तुकाराम का नाम जाप भी किया. उन्होंने एक बार फिर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा की हिंदू राष्ट्र का मतलब यह नहीं है की केवल हिंदू ही भारत में रहेंगे. उन्होने कहा की भारत में हर किसी को रहने का अधिकार है. मुंबई में दरबार के दौरान बाबा बागेश्वर ने कहा की महाराष्ट्र संतों और छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि है. उन्होंने कहा की भारत ऋषियों का देश है. जब तक मानव सभ्यता रहेगी तब तक संतो का चमत्कार चलता रहेगा. बाबा ने कहा की हमारे सनातन का सपना महाराष्ट्र से ही पूरा होगा. बाबा ने दावा किया की वह किसी भी तरह का अंधविश्वास नहीं फैलाते हैं. हमारा जो काम है वो हम करते रहेंगे. उन्होंने कहा की मुंबई नहीं, मेरी मंजिल अभी पूरा हिंदुस्तान है. पूरे भारत को राम का बनाना है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने बाबा बागेश्वर पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था. इसके बाद से कांग्रेस के अन्य नेता व कार्यकर्ता मुंबई में बाबा धीरेंद्र शास्त्री के दरबार का विरोध कर रहे थे. वहीं बताया जा रहा है कि बाबा के दिव्य दर्शन कार्यक्रम से पहले ही मुंबई पुलिस ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को आगाह कर दिया था. मुंबई पुलिस ने बाबा को किसी भी तरह के विवादित बयान देने से मना किया साथ ही कार्यक्रम में किसी भी तरह का कोई भी परेशानी होती है तो उसके लिए बाबा को जिम्मेदारी उठाने को भी कहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button