ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा की तोड़फोड़

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत का मामला सामने आया है। जहां मौत के बाद मृतक महिला के परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। इतना ही नहीं परिजनों ने अस्पताल परिसर जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ भी कर दिया। इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को शांत करवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताया जा रहा है कि शहर में एमजी वार्ड के रहने वाली महिला नरगिस बानो 24 वर्ष को मंगलवार की शाम 5 बजे प्रसव के लिए शहर के सिद्धान्त हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जहां देर रात करीब 3 बजे महिला को प्रसव पीड़ा होने पर डाक्टर अरविंद वनकर को बुलाया गया और कुछ देर में महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके कुछ देर बाद ही महिला की तबियत बिगड़ने लगी और महिला की मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली उन्होंने हंगामा कर दिया और अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की साथ ही डॉक्टर के साथ भी परिजनों की झूमाझटकी हुई।

मामले की सूचना तुरंत अस्पताल के स्टाफ ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को किसी तरह शांत करवाया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का आरोप है कि महिला को प्रसव में तुरंत बाद डाक्टर और नर्स ने ठंडा पानी पीने के लिए दिया था जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ी है। परिजनों का कहना है कि डाक्टर की लापरवाही के कारण ही महिला की मौत हुई है। बता दें अब पोस्टमार्टम के बाद ही महिला के मौत होने की असली वजह सामने आएगी और कारण स्पष्ट हो पाएगा।

बच्चे को शासकीय अस्पताल में किया गया शिफ्ट

हंगामे के बीच नवजात बच्चे को शहर के अल्बेलापरा स्थित शासकीय माता शिशु अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। शासकीय अस्पताल के डाक्टर बच्चे की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन डाक्टर और निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई करने की की मांग की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल जांच टीम गठित कर दी है। जिला चिकित्सा अधिकारी अविनाश खरे ने बताया कि जांच टीम अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जांच करेगी और यदि किसी तरह की लापरवाही होने की बात स्पष्ट होती है तो दोषियों पर जरूर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button