ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

जबलपुर।मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने निरस्त किया बिना अधिकार जारी कलेक्टर का आदेश।

जबलपुर। हाई कोर्ट ने सिंगरौली कलेक्टर के उस आदेश को अनुचित पाकर निरस्त कर दिया, जिसके जरिए एक किसान को आवंटित पट्टा बिना अधिकार निरस्त कर दिया था। जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने अपने आदेश में साफ किया कि कलेक्टर ने तहसीलदार के आदेश को निरस्त कर गलती की है। तहसीलदार द्वारा याचिकाकर्ता को पट्टा आवंटित करने और उसके बाद राजस्व रिकार्ड में नामांतरण करने की प्रक्रिया में कोई त्रुटि नहीं की है। भूमिहीन को आवंटित पट्टे को तब निरस्त नहीं किया जा सकता जब पट्टाधारी ने उसका भूस्वामित्व अपने नाम करा लिया हो। यह दी गई दलील याचिकाकर्ता सिंगरौली के कैलाश तेली की ओर से अधिवक्ता अग्निवेश दुबे ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ता किसान को विस्थापन पट्टा आवंटित किया गया था। सरई तहसील के अंतर्गत डोंगरी ग्राम में सुलियारी कंपनी को कोल माइन्स आवंटित की गई इसमें याचिकाकर्ता की जमीन भी शामिल थी। कंपनी ने कलेक्टर के समक्ष आवेदन देकर उक्त पट्टा को निरस्त किया जाए। कलेक्टर ने स्वत: संज्ञान लेकर पट्टा निरस्त कर दिया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने प्रकरण वापल कलेक्टर को भेज दिया। कोर्ट ने कहा कि कलेक्टर लीज डीड का परीक्षण करें और यदि कोई क्लााज है तो आवंटन निरस्त करें। कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि पट्टा निरस्त करने का कोई क्लाज नहीं है तो याचिकाकर्ता उस कंपनी से उचित मुआवजा पाने का अधिकारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button