ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

आरजीपीवी में प्रवेश प्रक्रिया की सुस्त रफ्तार, परीक्षाओं में हो सकती है देरी

भोपाल। राजधानी में स्थित राजीव गांधी प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) का शैक्षणिक कैलेंडर प्रभावित होने की आशंका है। लिहाजा, विवि प्रशासन ने इस संदर्भ में सभी कालेजों के प्राचार्य को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 में सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रक्रिया अक्टूबर तक चलाई गई। अभी नामांकन की कार्रवाई पूरी होने में 15 दिन का और समय लगेगा। अब इस सत्र की कक्षाएं भी दो माह की देरी से शुरू हो रही हैं और परीक्षाएं भी देर से शुरू होने की संभावना है। विवि ने प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि नामांकन की कार्रवाई के लिए विद्यार्थियों के आवश्यक दस्तावेज महाविद्यालय स्तर पर पूर्व से संधारित करना सुनिश्चित करें, ताकि नामांकन के लिए दिए गए समय में सभी संबंधित कार्रवाई शीघ्र पूरी की जा सकें। इसके बाद कालेज स्तर से अन्य कार्रवाई होगी।

नामांकन हेतु ये जरूरी

विवि ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नामांकन प्रक्रिया के तहत फार्म के प्रिंट आउट पर संस्था के प्राचार्य/संचालक के हस्ताक्षर एवं सील अंकित की जाना आवश्यक है। इसके अभाव में फार्म निरस्त माना जाएगा। विद्यार्थियों को 10वीं एवं 12वीं परीक्षा की सत्यापित अंकसूची की छायाप्रति संलग्न करना होगी। साथ ही विद्यार्थी का स्वयं का रंगीन फोटो, दोनों अंगूठे का निशान और उनके हस्ताक्षर और आधार कार्ड का नंबर लिखे जाने और उसकी सत्यापित छायाप्रति लगाना अनिवार्य होगा। इसके साथ-साथ विद्यार्थी काउंसलिंग के माध्यम से महाविद्यालय में प्रवेश लेने की प्रवेश रसीद जरूर लगाएं।

Related Articles

Back to top button