ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
व्यापार

बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक हैं तो 24 मार्च से पहले कर लें ये काम, नहीं करने पर हो सकती है परेशानी

अगर सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा में आपका बैंक अकाउंट है, तो ये खबर आपके लिए है। बैंक ने एक नोटिस जारी किया है, जिसमें ग्राहकों से सेंट्रल केवाईसी कराने के लिए कहा गया है। बैंक के अनुसार, जिन ग्राहकों को बैंक की ओर से सी-केवाईसी कराने के लिए नोटिस, फोन, एसएमएस और कॉल आया है, उसे तुरंत ब्रांच पर जाकर सी-केवाईसी करानी चाहिए।

बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से ट्विटर पर जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि जिन भी ग्राहकों बैंक से सी-केवाईसी कराने के लिए नोटिस, फोन, एसएमएस और कॉल आया है। हम उनसे आग्रह करते हैं कि वे अपने नजदीकी बैंक ब्रांच में जाकर केवाईसी दस्तावेज सबमिट कर दें। अगर वे ऐसा कर चुके हैं, तो इस नोटिस को नजरअंदाज करें।

केवाईसी दस्तावेज जमा न करने पर हो सकती है परेशानी

अगर आप केवाईसी दस्तावेज जमा नहीं करते हैं, तो आपको बैंकिंग लेनदेन से जुड़ी काफी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी की ओर से जारी किया पैसा अटक सकता है। इसके साथ अगर किसी ने पैसा ट्रांसफर किया है, तो उसमें भी परेशानी आ सकती है। वहीं, अगर एटीएम और चेक के जरिए होने वाला लेनदेन भी प्रभावित हो सकता है।

क्या होती है सी-केवाईसी?

सी-केवाईसी का पूरा नाम सेंट्रल केवाईसी है। सी-केवाईसी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे कराने के बाद आपको बैंक अकाउंट, इंश्योरेंस खरीदने और म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए अलग-अलग केवाईसी करने की जरूरत नहीं होती है। इससे संस्थानों के पास आपका डाटा डुप्लीकेट नहीं होता है।

सी-केवाईसी को CERSAI की ओर से मैनेज किया जाता है। एक बार सी-केवाईसी कराने के बाद बैंक, म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस कंपनियों को बार-बार केवाईसी कराने की जरूरत नहीं होती है। केवल एक नंबर से ही ग्राहक की सारी जानकारी मिल जाती है।

 

Related Articles

Back to top button