ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी नीतू कपूर ने अपने करियर की शुरुआत ऐसे मिली पहली फिल्म

 बाॅलीवुड की बेहतरीन अदाकारा नीतू कपूर आज भी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। इस उम्र में भी नीतू फिल्मों से दूर नहीं है। एक्ट्रेस का फिल्मी करियर चार दशक से भी पुराना है। नीतू ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। आज भी लोग नीतू को स्क्रीन पर देखना काफी पसंद करते हैं। कल आनी 8 जुलाई को नीतू अपना जन्मदिन मनाएंगी। इस खास मौके पर हम आपको नीतू के फिल्मी करियर से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। नीतू का फिल्मी करियर काफी दिलचस्प और शानदार रहा है। नीतू ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी।

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की शुरुआत

बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे कि नीतू कपूर लीड एक्ट्रेस बनने से पहले एक बाल कलाकार थीं। नीतू कपूर बाल कलाकार के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने पहली बार 1966 में टी प्रकाश राव की फिल्म के लिए कैमरा फेस किया था।

उनकी उम्र उस समय आठ वर्ष थी। इसी साल उनकी फिल्म दस लाख रिलीज हुई थी। 1968 में आई दो कलियां फिल्म से नीतू को बाल कलाकार के तौर पर पहचान मिली। इस फिल्म में उन्होंने डबल रोल निभाया था। फिल्म के बाद से वे बेबी सोनिया के नाम से काफी फेमस हुईं।

15 साल की उम्र में किया लीड रोल

12 साल की उम्र तक एक्ट्रेस ने अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की। नीतू ने 15 साल की उम्र में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम करना शुरू किया। लीड एक्ट्रेस के रूप में उनकी पहली 1973 में रिक्शावाला आई थी। नीतू कपूर ने रणधीर कपूर के अपोजिट डेब्यू किया था।

उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों की काफी सराहना मिली। यादों की बारात फिल्म में नीतू का रोल सिर्फ एक गाने में डांस करने का था। उन्होंने लेकर हम दीवाना दिल में शानदार रोल कर एक अलग ही पहचान बनाई। नीतू कपूर ने 50 से ज्यादा फिल्मों में लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले किया था। इनमें से 11 फिल्में ऋषि कपूर के साथ की थीं।

नीतू ने जहरीला इंसान, खेल-खेल में, दीवार, कभी-कभी, धरम वीर, अमर अकबर एंथनी, कस्मे वादे, याराना, काला पत्थर, दो दूनी चार जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।

Related Articles

Back to top button