ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
छत्तीसगढ़

रायपुर में  ‘मोर आवास मोर अधिकार’ अभियान के तहत BJP का प्रदर्शन

रायपुर में बुधवार को भाजपा ने मोर आवास मोर अधिकार को लेकर करीब एक लाख कार्यकर्तओं के साथ विधानसभा का घेराव किया। घेराव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभा का आयोजन किया। सबसे पहले आवासहीन हितग्राहियों के पैर पखारकर आंदोलन में उनका स्वागत किया गया। इसके बाद सभा हो रही है। सभा में प्रभारी ओम माथुर ने कहा- इस बार यहां सरकार बदलनी है। नवंबर तक ये आंदोलन हमको करना है। आज मुझे और रमन सिंह को भी लगभग एक घंटे जाम में फंसे रहना पड़ा। सड़क पर भी ऐसी ही भीड़ दिखनी चाहिए।

उधर, विधानसभा घेरने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो किलोमीटर पहले सड़क पर लगाई गई बेरिकेडिंग तोड़ दी है। रमन सिंह ने कहा कि ईडी-आईटी के छापे में इनके अधिकारी जेल जा रहे, राज्य में भ्रष्टाचार फैला है। डॉक्टर रमन ने कहा कि यदि आवास नहीं दोगे तो हम सरकार बदलकर 16 लाख आवास बना देंगे। चार किलोमीटर तक कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दी। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं को बीच नोकझोंक भी देखने को मिली।

 

Related Articles

Back to top button