ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

शिवलोक कॉलोनी मेँ बेर खिलाने के बहाने बुलाकर, 11 वर्ष की बालिका से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना इलाके में पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली 11 साल की बालिका से पड़ोसी ने घर में बुलाकर दुष्कर्म कर दिया। आरोपित ने उसे बेर खिलाने के बहाने से अपने घर के अंदर बुलाया था। आरोपित शादीशुदा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्‍सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। पिपलानी थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि क्षेत्र की शिवलोक फेज 2 कालोनी में 11 वर्षीय बालिका अपने परिवार के साथ रहती है। उसके पड़ोस में राजू पटले अपनी पत्नी बच्‍चों के साथ रहता है। राजू गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में एक कीटनाशक बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता है। सोमवार सुबह राजू की पत्नी बच्‍चों के साथ कहीं गई हुई थी। सुबह करीब 10 बजे बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी। इस दौरान राजू मीठे बेर खिलाने का लालच देकर बालिका को अपने घर के अंदर ले गया। वहां कमरा बंद करने के बाद उसने बालिका के साथ गलत काम किया। बालिका रोने लगी तो उसने डपटकर चुप कराकर भगा दिया। डरी-सहमी बालिका घर पहुंचकर रोने लगी, तो मां ने उससे कारण पूछा। बालिका ने बताया कि राजू अंकल ने उसके साथ गलत काम किया है। इसके बाद बच्‍ची की मां व अन्‍य स्‍वजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपित के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button