ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

भिंड। भाजपा के मंत्री ने राज्यपाल की गरिमा को किया तार-तार कांग्रेस का आरोप।

भिंड जिले के अटेर क्षेत्र में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल का एक दिवसीय दौरा विवादों में घिरता नजर आ रहा है, उनके स्वागत हेतु भाजपा नेताओं के द्वारा लगाए गए पोस्टरों और बैनरो पर उनके फोटो को लेकर विपक्ष ने निशाना साधा है, और उसे राज्यपाल की गरिमा को नीचा दिखाने का आरोप प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया पर लगाया है। दर असल राज्यपाल महोदय मंगू भाई पटेल भिण्ड के एक दिवसीय प्रवास पर कार्यक्रमो में शिरकत करने आए हैं,और उनके स्वागत को लेकर जो बैनर पोस्टर लगे हैं उसमे मख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का फोटो उनसे ऊपर लगाया गया है, जबकी राज्यपाल का पद एक संवैधानिक रूप से उच्च है। इसलिए उनका फोटो उनसे पहले आना चाहिए। बैनर में अटेर से विधायक अरविंद भदौरिया निवेदक के रूप में अपील करते नजर आ रहे है जो प्रदेश सरकार की  कैबिनेट में मंत्री के रूप में सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी सम्हाल रहे हैं। जब इस विषय पर हमारे संवादाता ने भाजपा जिलाध्यक्ष से बात की तो वो बचते नजर आए। और जानकारी का अभाव बताया। इनका कहना है – राज्यपाल एक संवैधानिक पद है,जिसकी गरिमा को भाजपा मंत्री के द्वारा नीचा दिखाने का प्रयास किया गया है, राज्यपाल महोदय मंगू भाई पटेल का फोटो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से नीचे लगाना अनुचित है, मंगू भाई पटेल पिछड़ा वर्ग से आते हैं शायद इसलिए भाजपा मंत्री उनका अपमान करने में अपना सम्मान समझ रहे हो.?वैसे भी पिछड़ा वर्ग का अपमान भाजपा की पुरानी परंपरा रही है। डा.अनिल भारद्वाज प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button