ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा में 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 8 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में 60 फीट गहरे बोरवेल में अचानक से एक बच्चा गिर गया. घटना लटेरी तहसील के आनंदपुर गांव की है. जानकारी के मुताबिक, गांव के खेरखेड़ी पठार के पास एक खेत बोरवेल खुला पड़ा था. जिसमें आठ साल का लोकेश गिर गया. तुरंत प्रशासन को खबर दी गई जिसके बाद प्रशासन ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि आनंदपुर से करीब तीन किलोमीटर दूर यह घटना घटी. मासूम अपने माता पिता के साथ खेत में गया था और खेल रहा था और खेलते खेलते बोरबेल में जा गिरा. इसके बाद मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद एसडीएम हर्षिल चौधरी सहित अन्य प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है और बचाव का काम शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि सूचना के बाद डीएम उमाशंकर भार्गव भी गांव के लिए रवाना हो गए हैं. बचाव कार्य में जुटा प्रशासन घटना के बाद बुलडोजर से बोरबेल के आस पास खुदाई कराई जा रही है. इसके अलावा बोरवेल में बच्चे के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था भी कराई जा रही है. साथ ही साथ डॉक्टर सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button