ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

इस दिन ऑनएयर होगा “लॉक अप 2” का ग्रैंड प्रीमियर

एकता कपूर के फेमस रियलिटी शो लॉक अप दूसरे सीजन के साथ बस कुछ ही दिनों में हाजिर होने वाला है। शो के ऑनएयर होने की डेट के साथ ही कुछ अन्य नई जानकारी भी सामने आई है।लॉक अप 2 को लेकर अभी तक कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ चुके हैं। इनमें सौंदर्या शर्मा से लेकर प्रियंका चाहर चौधरी तक के नाम शामिल रहे। यहां तक कि स्प्लिट्सविला फेम दिव्या अग्रवाल के कंगना की जेल में जाने की बात भी पक्की हो गई थी। हालांकि इस शो को किसी कारण से रिजेक्ट कर दिया। वही अब एक और कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है, जिन्होंने कंगना के करने से नकार दिया है।

स्प्लिट्सविला के ही कंटेस्टेंट रह चुके पारस छाबड़ा को लेकर खबर कि वह इस शो का हिस्सा नहीं होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स उन्हें मुंह मांगी कीमत देने को तैयार थे, लेकिन वह एक वेब सीरीज कर रहे हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉक अप के दूसरे सीजन का ग्रैंड प्रीमियर 27 मार्च को होगा। शो एमटीवी या जी टीवी पर टेलीकास्ट किया जा सकता है।

लॉक अप का पहला सीजन 2022 में शुरू हुआ था। इस शो में पायल रोहतगी, अंजलि अरोड़ा, मुनव्वर फारुखी समेत कई कंटेस्टेंट्स नजर आए थे। इस शो में कंगना की फटकार के साथ ही अंजलि और मुनव्वर की नजदीकियां भी हाईलाइटिंग प्वाइंट रही। लॉक अप के पहले सीजन को मुनव्वर फारुखी ने जीता था।

 

Related Articles

Back to top button