ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

वैज्ञानिकों ने खोजी मेंढक की नई प्रजाति

क्वीटो । इक्वाडोर में स्ट्रीम फ्रॉग मेंढक की नई प्रजाति की वैज्ञानिकों ने खोज की है। पहली बार देख कर शोधकर्ताओं ने इसे लॉर्ड ऑफ द रिंग्स फिल्म से जोड़ा। लॉर्ड ऑफ द रिंग्स हॉलीवुड की एक फिक्शन फिल्म है। इसे खोजने वालों ने इसका नाम द हॉबिट और द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स किताब के लेखक जे. आर. आर. टॉलकिन के नाम पर हायलोसिर्टस टोल्किनी रखा है।

यह मेंढक हल्की गुलाबी आंखों वाला है, जिसके पैरों की उंगलियों पर गोल्डेन धब्बे हैं। इक्वाडोर में राष्ट्रीय जैव विविधता संस्थान के सहयोगी शोधकर्ता डिएगो एफ. ने कहा, मेंढक की नई प्रजाति में अद्भुत रंग हैं। इसे देख कर ऐसा लगता है जैसे ये कल्पानाओं की दुनिया में रहता है। ठीक उसी तरह जैसी टोल्किन ने बनाई है। इस लॉर्ड ऑफ द रिंग्स मेंढक के बारे में शोधकर्ताओं ने 19 जनवरी को प्रकाशित एक स्टडी में बताया है। उन्होंने बताया कि ये मेंढक 2.6 इंच लंबा है। इसका बेस कलर ग्रे है और काले धब्बे हैं। इसका गला, पेट और पंजा गोल्डेन कलर का है।इस मेंढक की गुलाबी आंख हैं और आयरिस काले रंग की है। यही देख कर शोधकर्ता इसे एक काल्पनिक दुनिया का जीव मान बैठे हैं। वैज्ञानिकों ने रियो नीग्रो-सोपलाडोरा नेशनल पार्क में इसकी खोज की है। यह पार्क 185,000 एकड़ में फैला है।

सहयोगी शोधकर्ता जुआन कार्लोस ने बताया कि हम हफ्तों तक नेशनल पार्क में घूमते रहे। 3,100 मीटर की ऊंचाई पर पैरामो घास के मैदानों से भी एक हजार मीटर की ऊंचाई पर जंगलों में हमने इसे खोजा है। हमें इस प्रजाति का सिर्फ इकलौता मेंढक मिला है, जिसने अपने रंग और आकार के कारण हमारा ध्यान खींचा। इक्वाडोर के इस क्षेत्र में वैज्ञानिक साल 2020 से ही खोज रहे हैं। तब से लेकर अब तक कई नए जीवों की प्रजाति खोज चुके हैं।स्ट्रीम मेंढक की अन्य प्रजातियों की ही तरह यह भी ऊंचाई वाली जगह पर पानी में रहता है। ये मेंढक हरी भरी वनस्पतियों को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

Related Articles

Back to top button