ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में युवती की गला घोंटकर हत्या, नहर किनारे पड़ा मिला शव…

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार सुबह नहर किनारे पड़ा मिला है। अभी तक युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, खमतराई स्थित गीतांजलि सिटी और शर्मा विहार के बीच नहर किनारे युवती का शव मिला है। आसपास के लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव के पास कोई सामान भी नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस ने शव की तस्वीरें लेकर आसपास के थानों में पहचान के लिए भेजी है।

पुलिस ने बताया कि इस इलाके में आबादी काफी कम है। ऐसे में किसी ने भी युवती या किसी अन्य को उधर आते-जाते नहीं देखा है। आसपास के क्षेत्र में किसी संदिग्ध की जानकारी भी अभी तक सामने नहीं आई है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। युवती की शिनाख्त होने के बाद ही जांच आगे बढ़ पाएगी। फिलहाल इंतजार कर रहे हैं।

प्रथम दृष्टया पुलिस को प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि किसी ने युवती का गला दबाकर हत्या की है। इसके बाद हत्यारे वहीं शव को छोड़कर भाग निकले। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। शव को अभी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Related Articles

Back to top button