ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

कर्नाटक के पुराने विधायकों की नई कटेगी टिकट, गुजरात फार्मूला को बाय-बाय

बेंगलुरु । पिछले माह तक यह कहा जा रहा था, कि कर्नाटक में 50 फ़ीसदी भाजपा विधायकों के टिकट काटे जाएंगे। भाजपा गुजरात विधानसभा का फार्मूला कर्नाटक में लागू करेगी। उनके स्थान पर नए उम्मीदवार मैदान में उतारे जाएंगे। लेकिन अब स्थितियां पूरी तरह से बदल गई हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को जानकारी मिली है, कि यदि पुराने विधायकों की टिकट काटे गए, तो वह पार्टी छोड़कर अन्य दलों में शामिल हो सकते हैं,या निर्दलीय खड़े होकर पार्टी के लिए मुसीबत बन सकते हैं। 2007,2013 और 2018 में भी यही स्थिति बनी थी। जिस तरह की गुटबाजी कर्नाटक भाजपा में देखने को मिल रही है। उसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने वर्तमान विधायकों के टिकट नहीं काटने का निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार अधिकतम आधा दर्जन वर्तमान भाजपा विधायकों के ही टिकट कटेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा कर्नाटक की पूरी कमान पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा के भरोसे छोड़ दी गई है। भाजपा के अंदर जो अंतर्विरोध बना हुआ है। उसके बाद भाजपा हाईकमान ने कर्नाटक चुनाव येदुरप्पा के नेतृत्व में लड़ने का अंतिम फैसला कर लिया है। इससे वर्तमान विधायकों ने राहत की सांस ली है।

Related Articles

Back to top button