ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

16 साल की साक्षी का ऐसा मर्डर कि कलेजा कांप जाए…दिल्ली में भरी भीड़ के बीच नाबालिग की खौफनाक हत्या

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक नाबालिग लड़की के मर्डर का सनसनीखेज घटना सामने आया है। जिसका एक खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना इलाके का यह मामला है जहां  साहिल नाम के आरोपी ने एक लड़की पर  चाकु से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।  साहिल लगातार चाकुओं से हमला करके मौके से फरार हो गया जिसके बाद घायल लड़की को पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और पता चला कि साक्षी गली से गुजर रही थी कि इस दौरान अचानक एक लड़के ने उसे रोका और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए.

पुलिस पड़ताल में मृतका की पहचान 16 साल की साक्षी के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि साहिल और साक्षी के बीच रिलेशन थे  लेकिन रविवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हो गया था और ऐसे में जब साक्षी अपनी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने जा रही थी, तभी गुस्से में तिलमिलाए साहिल ने उसे गली में रोका और उस पर चाकू और पत्थर से मारना शुरू कर दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई और  मृतक के पिता की तहरीर पर थाना शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी। हालांकि आरोपित साहिल फरार है।

वहीं,  दिल्ली की महिला अध्यत्र स्वाति मालीवान ने इसका वीडियो जारी कर कहा कि  दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

Related Articles

Back to top button