ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

जिला प्रशासन भी हुआ सतर्क; लाइसेंस धारकों को हथियार जमा कराने के आदेश

अंबाला: डीसी डॉ. प्रियंका सोनी।पंचायत चुनाव का बिगुल बजने के बाद अंबाला के ग्रामीण क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। 697 ग्राम पंचायतों से चुनाव में उतरे प्रत्याशी डोर-टू-डोर प्रचार कर मतदाताओं को लुभाने के लिए एड़ी से चोटी तक के जोर लगा रहे हैं। पंच से लेकर जिला परिषद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।उधर, चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है। इसी कड़ी में प्रशासन ने शस्त्र लाइसेंस धारकों को अपने लाइसेंसी हथियार नजदीकी पुलिस थानों में जमा कराने के आदेश जारी किए हैं।हथियार जमा न करने पर होगी कार्रवाईDC डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा अंबाला में चुनावों की घोषणा होने के बाद से आचार संहिता लागू की गई है। चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से ही हथियार जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा जारी आदेशों में सरकारी एवं निजी बैंक, पेट्रोल पंप को बाहर रखा गया है।इतना ही नहीं, DC ने हथियार जमा न कराने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उधर, SP जशनदीप सिंह रंधावा ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं।

Related Articles

Back to top button