ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श‍िवराज का बड़ा ऐलान महिला कर्मचारियों को सात दिन की अतिर‍िक्‍त छुट्टी।

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर बड़ी घोषणा की है।श‍िवराज ने राज्‍य की महिला कर्मचारियों को सात दिन का अत‍िर‍िक्‍त अवकाश देने की घोषणा की है देर शाम सीएम श‍िवराज ने एकाधिक ट्वीट किए। उन्‍होंने कहा कि उनके जीवन का प्रमुख ध्‍येय माता, बहन और बेटियों का उत्‍थान ही है। उनका मानना है कि नारी शक्ति के सशक्‍तीकरण में ही प्रदेश और देश का उत्‍थान निहित है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने प्रदेश की महिला कर्मचारियों को 7 दिन के अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश देने की घोषणा की। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि माता, बहन और बेटियों का उत्थान ही मेरे जीवन का प्रमुख ध्येय है। मेरा मानना है कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण में ही प्रदेश और देश का उत्थान निहित है। सीएम ने कहा कि महिलाएं आज हर कार्यक्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर कर चल रही हैं, लेकिन उन पर मातृत्व और घर संभालने की जिम्मेदारी भी है। इसलिए हमने तय किया है कि हम सभी महिला कर्मचारियों को 7 दिवस का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश (CL) देंगे, जिसे वे अपनी आवश्यकता अनुरूप उपयोग कर सकेंगी सीएम ने महिलाओं के लिए इन निर्णयों की भी जानकारी दी। 10वीं के बाद हायर सेकंडरी स्कूल व कॉलेज में बेटियों को वित्‍तीय साक्षरता के लिए पाठ पढ़ाया जाएगा। बालिकाओं को स्किल ट्रेनिंग की व्‍यवस्‍था की जाएगी। इसमें हैंडलूम, कढ़ाई, पारंपरिक लोक कलाओं की ट्रेनिंग सम्मिलित होगी। महिला हथकरघा व हस्‍तशिल्‍प कारीगरों को एनआईडी व निफ्ट संस्‍थानों के माध्‍यम से आधुनिक डिजाइन्‍स और उन्‍नत तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान कराया जाएगा।आईटीआई में अध्ययनरत छात्राओं को डिजिटल व वित्तीय लिटरेसी, अंग्रेजी, कम्युनिकेशन और वर्क रेडिनेस का 60 से 80 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।आईटीआई में अध्ययनरत छात्राओं को रोजगार दिलवाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। जॉब फेयर लगेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button