ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
राजस्थान

कोटा का हिस्ट्रीशीटर साथी समेत गिरफ्तार, दो पिस्टल, चार मैगजीन, 27 कारतूस और 200 ग्राम अफीम बरामद

क्रेटा कार में सवार कोटा के हिस्ट्रीशीटर महेंद्र उर्फ समीर मेघवाल व उसके साथी दिनेश कुमार ढूंढाडा को डीएसटी और थाना सदर पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसटी और थाना सदर पुलिस की टीम ने सोमवार को क्रेटा कार में सवार कोटा के हिस्ट्रीशीटर महेंद्र उर्फ समीर मेघवाल पुत्र कजोड़ लाल (30) निवासी थाना गुमानपुरा कोटा शहर हाल किराएदार पशुपतिनाथ नगर प्रताप नगर जयपुर एवं उसके साथी दिनेश कुमार ढूंढाडा पुत्र जसराम (23) निवासी वार्ड नंबर-6 जंडावाली थाना सदर हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया है।

एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि इनके पास से टीम ने दो पिस्टल, चार मैगजीन, 27 कारतूस और 200 ग्राम अफीम बरामद की है। हिस्ट्रीशीटर महेंद्र उर्फ समीर के विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल 24 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम से बचने के प्रयास में गिरने से लगी चोट का उपचार करवाया गया है। इनके बारे में डीएसटी प्रभारी शाह रसूल को आज मुखबिर से सूचना मिली थी।

आईजी रेंज ओम प्रकाश के निर्देश पर एसपी सुधीर चौधरी द्वारा जिले में अवैध हथियारों एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए ऑपरेशन फ्लैशऑउट चलाया जा रहा है। डीएसटी प्रभारी को मिली इस सूचना पर एएसपी जस्सा राम बोस और सीओ रमेश माचरा के सुपरविजन में डीएसटी टीम व एसएचओ सदर लखबीर सिंह मय टीम द्वारा कोटा नंबर की क्रेटा कार का पक्का सहारणा एवं जंडावाली के खेतों एवं कच्चे पक्के रास्तों में पीछा किया गया। पीछा कर रही पुलिस की टीम ने एमएमके नहर के किनारे रोही माणुका में घेरकर कार को रुकवाया। कार में बैठे दोनों युवकों महेंद्र उर्फ समीर और दिनेश कुमार की तलाशी में अवैध हथियार और मादक पदार्थ मिलने पर गिरफ्तार किया गया।

 

Related Articles

Back to top button